Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति एडवोकेट गोवर्धन सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच सीबीआई से कराने...

एडवोकेट गोवर्धन सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने लिखा सीएम को पत्र

गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को किया था उजागर

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 25 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एडवोकेट गोवर्धन सिंह के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार और अपराधों को उजागर किया था। जो राजस्थान की संपूर्ण जनता के संज्ञान में है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा गोवर्धन सिंह को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए अनेक झूठे मुकदमों में फंसा कर प्रताड़ित किया गया है।

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं एडवोकेट गोवर्धन सिंह (फाइल फोटो)

सच्चाई सामने आना जरूरी पत्र में गौतम ने लिखा कि इन मुकदमों की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए जो सीबीआई जांच से ही संभव है। बिना सीबीआई अन्वेषण के न्याय की उम्मीद करना व्यर्थ है। यदि समय रहते इन मामलों का सही और निष्पक्ष अन्वेषण नहीं किया गया तो यह न केवल एडवोकेट गोवर्धन सिंह के साथ अन्याय होगा। बल्कि आम जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचेगी। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा से एडवोकेट गोवर्धन सिंह के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक प्रकरणों को निष्पक्ष अन्वेषण के लिए सीबीआई को सौंपने की मांग की है।