Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन उप तहसीलदार ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण, स्वच्छता संबंधी...

उप तहसीलदार ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण, स्वच्छता संबंधी मानकों की पालना के दिए निर्देश

केकड़ी: प्रान्हेड़ा पीएचसी का निरीक्षण करते कादेड़ा उप तहसीलदार जयसिंह।

केकड़ी, 14 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): उप तहसील कादेड़ा के उप तहसीलदार जयसिंह ने बुधवार को प्रान्हेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम, लेबोरेट्री, स्टोर रूम, मेडिकल स्टोर, पीएम आरोग्य भारत योजना, पीएम मातृ वंदन योजना, ममता पंजीयन, ओपीडी, आईपीडी आदि की जांच की तथा चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपचार का करें समुचित प्रबंधन उन्होंने स्वच्छता सम्बन्धी मानकों की पालना करने एवं यहां आने वाले रोगियों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. शिवरतन पालीवाल, पटवारी गजेन्द्र चौधरी समेत कई चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।