Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन आवश्यक रखरखाव के कारण सोमवार को साढ़े चार घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी...

आवश्यक रखरखाव के कारण सोमवार को साढ़े चार घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित, अनेक गांव होंगे प्रभावित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 12 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को विभिन्न गांवों में साढ़े 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि सोमवार को 33 केवी 06 नंबर फीडर (कादेड़ा) पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन प्रान्हेड़ा, सांपला व कादेड़ा से जुड़े ग्राम खवास भराई, भीमड़ावास, बीरवाड़ा, कादेड़ा, पीपलाज व सांपला आदि गांवों की विद्युत सप्लाई सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी।