Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन आवश्यक रखरखाव के कारण चार घण्टे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, शहर के...

आवश्यक रखरखाव के कारण चार घण्टे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, शहर के कई इलाकों समेत अनेक गांव होंगे प्रभावित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 24 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी शहर के कई हिस्सों एवं अनेक गांवों में रविवार को बिजली सप्लाई चार घण्टे बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी ग्रिड स्टेशन केकड़ी में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।

यहां बंद रहेगी बिजली इस दौरान 11 केवी फीडर अजगरा, धुवालियां, माइक्रो, कचहरी, उद्योग, भैरूगेट व उगाई से जुड़े जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, चन्द्रप्रभु नगर, राजकीय जिला चिकित्सालय, अजमेर रोड, बोहरा कॉलोनी, जूनियां गेट, जयपुर रोड, भैरूगेट, ब्यावर रोड, सावर रोड, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, खिड़की गेट व सरसड़ी गेट इलाकों एवं सरसड़ी, उगानखेड़ा, उगाई आदि गांवों में सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।