केकड़ी, 05 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पूर्व विद्युत व्यवस्था के आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को चार घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी रामनगर फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रामनगर, गोविंद शांति नगर, विष्णु कॉलोनी, जनता कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, श्याम सरोवर, पटेल चौराहा (बघेरा रोड) एवं शांतिनाथ माइंस क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।













