Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन केकड़ी: पुलिस के चार हेड कॉन्स्टेबल ने पदोन्नति परीक्षा में पाई सफलता,...

केकड़ी: पुलिस के चार हेड कॉन्स्टेबल ने पदोन्नति परीक्षा में पाई सफलता, कंधों पर सजेंगे एएसआई के सितारे

केकड़ी: हेड कांस्टेबल से एएसआई बने मदन लाल, कजोड़ मल, राकेश रोशन व भंवरलाल। (फाइल फोटो)

केकड़ी, 15 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में चार हेड कॉन्स्टेबलों को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें केकड़ी शहर पुलिस थाने से दो, सरवाड़ पुलिस थाने से एक एवं ​सावर पुलिस थाने से एक हेड कॉन्स्टेबल शामिल है। ये पदोन्नति राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित योग्यता आधारित पदोन्नति परीक्षा 2022-23 में उनकी सफलता के बाद हुई है। सभी हेड कॉन्स्टेबलों ने इस परीक्षा में एक साथ उत्तीर्ण होकर ये उपलब्धि हासिल की है।

ये बने एएसआई: पदोन्नत होने वाले सहायक उपनिरीक्षकों में केकड़ी शहर थाना पुलिस के मदनलाल मीणा व राकेश रोशन मीणा शामिल है। इनके अलावा सरवाड़ थाना पुलिस में कार्यरत कजोड़ मल मीणा एवं ​सावर थाना पुलिस में तैनात भंवरलाल मीणा को भी एएसआई बनाया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस परिवार ने सभी पदोन्नत एएसआई को बधाई दी है। पदोन्नति के बाद सभी सहायक उपनिरीक्षक आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।