Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन लास्ट संडे की छुट्टी, चार घण्टे लाइट की कुट्टी

लास्ट संडे की छुट्टी, चार घण्टे लाइट की कुट्टी

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 27 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों समेत अनेक गांवों में रविवार को चार घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडर अजगरा, धुवालिया, माइक्रो, कचहरी, उद्योग, भैरूगेट व उगाई से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित मेंटेनेंस के चलते केकड़ी शहर में जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, चन्द्रप्रभु नगर, राजकीय जिला चिकित्सालय, अजमेर रोड, बोहरा कॉलोनी, राजपुरा रोड, जूनियां गेट, जयपुर रोड, भैरूगेट, ब्यावर रोड, सावर रोड, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, खिड़की गेट व सरसड़ी गेट एवं ग्राम सरसड़ी, उगानखेड़ा व उगाई में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।