केकड़ी, 16 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वैष्णव बैरागी महासभा की ओर से रविवार को सरसड़ी गेट स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोगों एवं समाजबंधुओं ने भाग लिया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश वैष्णव (सरसड़ी गेट) ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव (रणजीतपुरा) ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाजबंधुओं को आपस में मिलने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। सचिव कैलाश चंद वैष्णव ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संरक्षक बिरदी चंद वैष्णव ने अपने उद्बोधन में समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने समाज की उन्नति एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में ओमप्रकाश वैष्णव स्यार, गोपाल वैष्णव, कैलाश चंद वैष्णव साकरिया, बिरदी चंद वैष्णव, बजरंग लाल वैष्णव, गणेश वैष्णव, पप्पू वैष्णव, आदित्य वैष्णव, राजेश वैष्णव, रमेश चंद वैष्णव, नारायण वैष्णव कंवरपुरा, जगदीश वैष्णव, कृष्ण गोपाल वैष्णव, परमेश्वर टीलावत, श्रीराम वैष्णव, कैलाश चंद वैष्णव, डॉ. विष्णु प्रसाद वैष्णव, मनोज वैष्णव एवं दिनेश वैष्णव सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।













