केकड़ी, 07 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि गुरुवार को 11 केवी देवगांव गेट फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते कंजर बस्ती, बड़ा तालाब, देवगांव गेट, गुजरवाड़ा, भट्टा का रास्ता, बलाई मोहल्ला, लाभचंद मार्केट, घण्टाघर, सदर बाजार, सब्जी मंडी, जुवाड़िया मोहल्ला एवं खिड़की गेट क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12 बजे तक बंद रहेगी।













