Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन दीपावली से पहले बिजली लाइनों का रखरखाव, गुरुवार सुबह 8 से दोपहर...

दीपावली से पहले बिजली लाइनों का रखरखाव, गुरुवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 14 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व से पहले विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार बुधवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों समेत अनेक गांवों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि गुरुवार को 33 केवी फीडर नंबर 05 एवं 33/11 सब स्टेशन रिको केकड़ी में आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 33 केवी मित्तल आयल मिल फीडर व 11 केवी फीडर शांतिनाथ आयल मिल, बृजेश वूलन मिल, मित्तल आयल मिल, ​नर्सिगं कॉलेज व मेवदाकलां फीडर से जुड़े सभी औद्योगिक फैक्ट्रियों, माइन्स, मिलों, दुकानों, कारखानों के साथ पूरे रिको इण्डस्ट्रीज क्षेत्र केकड़ी व कृषि क्षेत्र रिको, नर्सिंग कॉलेज नायकी, ग्राम मेवदाकलां व एक​लसिंहा क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।