Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन केकड़ी के सतपाल चौधरी बने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ अजमेर जिला...

केकड़ी के सतपाल चौधरी बने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ अजमेर जिला शाखा के नए अध्यक्ष, निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 8 मत से किया परास्त

केकड़ी: सतपाल चौधरी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 03 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा अजमेर के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। जिसमें केकड़ी पंचायत समिति में कार्यरत सतपाल चौधरी को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। सतपाल चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी छोटू सिंह को कड़े मुकाबले में 8 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनावी प्रक्रिया में सतपाल चौधरी को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी छोटू सिंह को 5 मत मिले।

कादेड़ा में वीडीओ के पद पर कार्यरत: सतपाल चौधरी वर्तमान में केकड़ी पंचायत समिति की कादेड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी जीत पर ग्राम विकास अधिकारी संघ व केकड़ी क्षेत्र के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि सतपाल चौधरी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मज़बूत होगा तथा कर्मचारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।