Thursday, November 26, 2026
Home शासन प्रशासन एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक...

एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

केकड़ी: जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में मौजूद पुलिस अधिकारीगण।

केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा समेत जिले के समस्त थानाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बंसल ने जिले के सभी थानाधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने तथा चोरी—नकबजनी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही।

ये दिए निर्देश बैठक में एसपी विनीत कुमार बंसल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिला अत्याचार एवं एससी/एसटी एक्ट के मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने, गंभीर अपराधों एवं चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ करने, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, पेण्डिग मामलों एव मालखाना के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए।