Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने संभाला पदभार, बोले— मनचलों की अब...

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने संभाला पदभार, बोले— मनचलों की अब खैर नहीं, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

आईपीएस विनीत कुमार बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक, केकड़ी

केकड़ी, 24 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनीत कुमार बंसल ने शनिवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने बंसल की अगवानी की तथा पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा पुलिस जवानों से बात कर कामकाज की जानकारी ली।

अपराध नियंत्रण पहली प्रा​थमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंसल ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के मुताबिक काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा। महिलाओं के साथ छेड़खानी की गति​विधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। रोड छाप रोमियो व मनचलों की अब खैर नहीं है।