केकड़ी, 19 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व से पहले विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी फीडर ब्यावर रोड पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसमे चलते प्राइवेट बस स्टैण्ड, जगदीश कॉलोनी, लवकुश कॉलोनी, आरके कॉलोनी, विकास नगर, चारभुजा कॉलोनी, प्रिया कॉलोनी, केकड़ाधीश बालाजी धाम आदि क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।













