Wednesday, November 25, 2026
Home शासन प्रशासन बुधवार को 4 घंटे का पावर कट, केकड़ी शहर के इन क्षेत्रों...

बुधवार को 4 घंटे का पावर कट, केकड़ी शहर के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी सप्लाई

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 07 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि बुधवार को 11 केवी बघेरा रोड फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते बघेरा रोड, विकास नगर, भट्टा कॉलोनी, आजाद नगर, मेहंदीपुर बालाजी, मोमिन नगर, उत्तम नगर, शबनम कॉलोनी, कबूतरखाना, गुजरवाड़ा, शनिदेव मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।