Monday, November 23, 2026
Home सामाजिक केकड़ी की विमला नागला को मिलेगा ‘राजस्थानी भाषा बाल-साहित्य सम्मान’, 21 हजार...

केकड़ी की विमला नागला को मिलेगा ‘राजस्थानी भाषा बाल-साहित्य सम्मान’, 21 हजार रुपए व मानपत्र से होगी सम्मानित

केकड़ी: विमला नागला (फाइल फोटो)

केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से केकड़ी निवासी विमला नागला को ‘केदारनाथ भागीरथी देवी कानोड़िया राजस्थानी भाषा बाल-साहित्य सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन के निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से उनके नाम की अनुशंसा की है। इस सम्मान के तहत उन्हें 21 हजार रुपए की राशि एवं मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि सम्मान समारोह की तिथि एवं स्थान अभी निर्धारित नहीं किए गए हैं। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सामाजिक सुधार, समरसता, राजनीतिक चेतना, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रीय एकता के उद्देश्यों के लिए कार्यरत संगठन है। विमला नागला को राजस्थानी भाषा के बाल-साहित्य के क्षेत्र में इस सम्मान के लिए चुना जाना केकड़ी के लिए गौरव का विषय है।