केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं एवं न्यायिक परिवार के सदस्यों ने न्यायालय परिसर स्थित धरना स्थल पर काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया और जिला दर्जा समाप्त किए जाने के निर्णय के विरोध में नारे लगाए। बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में आयोजित धरने में अधिवक्ताओं ने कहा कि केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना वक्ताओं ने कहा कि जिला दर्जा केवल प्रशासनिक पहचान नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं से जुड़ा विषय है।

मजबूती से जारी रहेगा आंदोलन: धरने को वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गौरी, हेमंत जैन, भूपेंद्र सिंह राठौड़, रामअवतार मीणा, आशुतोष शर्मा, लक्ष्मी चंद मीणा, पवन सिंह भाटी एवं रवि शंकर पंवार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जिला बहाली आंदोलन को आगे भी मजबूती से जारी रखने की बात कही। अंत में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने आंदोलन को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सलीम गौरी, भंवर सिंह राठौड़, हेमंत जैन, बिशन सिंह राजावत, नवल किशोर पारीक, योगेंद्र सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़, शिव प्रताप सिंह राठौड़, लोकेश शर्मा, परवेज नकवी, पवन भाटी, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, आशुतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार मीणा, सूर्यकान्त दाधीच, दशरथ सिंह कांदलोत, शिव प्रसाद पाराशर, लक्ष्मी चंद मीणा, सुरेंद्र सिंह धन्नावत, मुरलीधर शर्मा, नरेन्द्र लोधा, प्रहलाद वर्मा, पवन राठी, दिनेश पारीक, रोहिंन्द्र सिंह, नरेन्द्र जैन एवं मुंशी हरिशंकर चौधरी सहित न्यायिक परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।












