Tuesday, November 24, 2026
Home क्राइम न्यूज अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ा, जेसीबी व डम्पर किया जब्त, बजरी माफिया...

अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ा, जेसीबी व डम्पर किया जब्त, बजरी माफिया में मचा हडकम्प

केकड़ी: खनिज विभाग द्वारा काजीपुरा इलाके में जब्त किया गया अवैध बजरी का ढेर।

केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, डंपर व अवैध बजरी का स्टॉक जब्त किया है। खनिज विभाग के एएमई पुष्पेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि खनिज विभाग व शहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काजीपुरा में अवैध रूप से स्टॉक की गई 200 टन बजरी, परिवहन में प्रयुक्त एक डम्पर व एक जेसीबी को जब्त किया है।

तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा केकड़ी शहर थाना पुलिस ने खनिज विभाग के कार्यादेशक शिवोन ब्रिटो की रिपोर्ट पर बजरी का स्टॉक करने वाले काजीपुरा निवासी मुकेश तेली, जेसीबी चालक काजीपुरा निवासी महावीर तेली व डम्पर चालक हिंगतड़ा निवासी दयाराम बलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उक्त प्रकरण में खनिज विभाग ने अवैध बजरी भण्डारकर्ता पर 5 लाख 15 हजार रुपए जुर्माना अधिरोपित किया है।