Sunday, November 22, 2026
Home क्राइम न्यूज दो बच्चों की मां अचानक घर से लापता, पति ने मोहल्ले के...

दो बच्चों की मां अचानक घर से लापता, पति ने मोहल्ले के शादीशुदा युवक पर जताया संदेह

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 21 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में एक आवासीय कॉलोनी से 29 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर पत्नी को अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति ने पत्नी के घर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी साथ ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी गत 19 नवंबर को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन विवाहिता का सुराग नहीं लगा।

नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी ले जाने की आशंका: परिवादी ने रिपोर्ट में मोहल्ले के ही निवासी पर पत्नी को अपने साथ ले जाने का संदेह जताया है। परिवादी के अनुसार उसकी पत्नी के घर से जाने के बाद नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी गायब मिला। परिवादी के दो बच्चे हैं। वहीं जिस युवक पर पत्नी को साथ ले जाने का संदेह जताया गया है, वह भी शादीशुदा और बाल बच्चेदार है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर​ विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।