Monday, November 23, 2026
Home क्राइम न्यूज कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो घायल, एक अजमेर...

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो घायल, एक अजमेर रेफर

केकड़ी: सड़क हादसे में घायल का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

केकड़ी, 17 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड पर कार की चपेट में आने से दो जने घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक जने को अजमेर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी केकड़ी निवासी नवीन आछेरा पुत्र प्रवीण एवं लव आछेरा पुत्र जुगल स्कूटी पर अजमेर रोड की तरफ जा रहे थे। कृष्णानगर शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही कार की चपेट में आने से दोनों जने नीचे गिर कर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया।