Monday, November 23, 2026
Home राजनीति कोहड़ा में सीमा देवी रेगर वार्ड पंच निर्वाचित, महज 5 वोट से...

कोहड़ा में सीमा देवी रेगर वार्ड पंच निर्वाचित, महज 5 वोट से हासिल की जीत

केकड़ी के समीपवर्ती कोहड़ा में वार्ड पंच उप चुनाव में विजयी रही सीमा देवी रेगर को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन विभाग के अधिकारी, साथ में है सरपंच श्रवणलाल बलाई।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कोहड़ा में वार्ड 4 में वार्ड पंच के लिए हुए उप चुनाव में सीमा देवी रेगर निर्वाचित घोषित की गई। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वद्धी अजन्ता को 05 मतों से परास्त किया। सीमा को 152 एवं अजन्ता को 147 मत मिले। नोटा में 3 वोट पड़े वहीं 22 मत निरस्त हुए। यहां कुल 438 मतदाता है। जिनमे से 324 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, केकड़ी तहसीलदार राहुल पारीक, सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने मय पुलिस जाप्ता लगातार पेट्रोलिंग की तथा मतदान की स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र का लगातार दौरा किया तथा मतदान कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। निर्वाचन की घोषणा के बाद निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने सीमा देवी रेगर को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान कोहड़ा सरपंच श्रवणलाल बलाई सहित कई जने मौजूद रहे।