Monday, November 23, 2026
Home शिक्षा महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बच्चों ने सुनाए प्रेरक प्रसंग, अनुसरण करने...

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बच्चों ने सुनाए प्रेरक प्रसंग, अनुसरण करने के लिए किया प्रेरित

केकड़ी: पटेल विद्यालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती में मौजूद विद्यार्थी।

केकड़ी, 8 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य लादूराम रेगर ने अपने उद्बोधन में महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया, कि रत्नाकर डाकू से वे किस प्रकार महर्षि वाल्मीकि बन गए। हमें भी महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में भैया द्रोण मीणा, गगन झारोटिया, कुनाल सोनी, राघव वैष्णव एवं सात्विक पारीक ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी से संबंधित कहानी, प्रेरक प्रसंग आदि की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन भैया अभिजीत जैन ने किया।