Sunday, November 22, 2026
Home शिक्षा नव्यांशी जैन ने बढ़ाया केकड़ी का गौरव, ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड...

नव्यांशी जैन ने बढ़ाया केकड़ी का गौरव, ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड से सम्मानित

केकड़ी: ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड के साथ नव्यांशी जैन।

केकड़ी, 17 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा नव्यांशी जैन को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत 95.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर केकड़ी शहर में चतुर्थ स्थान हासिल करने पर ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिगम्बर जैन संत मुनि क्षमासागर महाराज द्वारा प्रणीत संगठन विदिशा (मध्यप्रदेश) के मैत्री समूह की ओर से किया गया है।

श्री महावीरजी में हुआ समारोह का आयोजन: श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में आयोजित दो दिवसीय अभिनंदन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेविका व विदुषी रेणु जैन ने छात्रा नव्यांशी को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। गौरतलब है कि राकेश व मैना जैन सदारी की पुत्री नव्यांशी जैन ने अभी हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा में भी 74.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।