Monday, November 23, 2026
Home शिक्षा भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने...

भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने लिया भाग, महिला सशक्तिकरण की दिखी मिसाल

केकड़ी: भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथिगण।

केकड़ी, 12 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी के तत्वावधान में शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 10 विद्यालयों के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ के गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि पीएम श्री विद्यालय के उपाचार्य विनोद जैन, राम नरेश विजयवर्गीय एवं महावीर पारीक रहे। शाखा महिला प्रमुख सुधा तोषनीवाल, खुशबू जैन, शांता माहेश्वरी एवं प्राची जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एसीबीईओ रणजीत जाट व बहादुर सिंह शक्तावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। दोनों वर्गों की प्रथम स्थान प्राप्त टीमें 18 अक्टूबर को शाहपुरा में आयोजित प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

ये रहे परिणाम: वरिष्ठ वर्ग में आन एकेडमी के ईशान यादव एवं अनुज विजयवर्गीय प्रथम तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया के जीवन राम सिंह एवं अनिरुद्ध सिंह द्वितीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में सुधा सागर स्कूल के अविनाश खंडेलवाल एवं सक्षम दाधीच प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जाल का खेड़ा के योगेंद्र सिंह एवं चेतन द्वितीय रहे। कार्यक्रम में अशोक लोहर, रोमिल जैन, अनुज शर्मा, भगवान माहेश्वरी, सुभाष भाल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव जगदीश प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जैन सहित शाखा सदस्यों का सहयोग रहा।