Friday, November 27, 2026
Home शासन प्रशासन केकड़ी नगर परिषद को मिलेगा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

केकड़ी नगर परिषद को मिलेगा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी सम्मानित

कार्यालय, नगर परिषद केकड़ी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 03 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 11 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर केकड़ी नगर परिषद को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार केकड़ी नगर परिषद के आयुक्त बसंत कुमार सैनी प्राप्त करेंगें। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरस्कार समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

बसंत कुमार सैनी, आयुक्त नगर परिषद, केकड़ी

नई दिल्ली में होगा आयोजन समारोह का आयोजन भारत मण्डप कन्वेंशन सेन्टर आईटीपीओ, नई दिल्ली में होगा। उक्त समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के साथ, स्वच्छ सर्टीफिकेशन एवं गार्बेज की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। गौरतलब है समारोह के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर देश भर के 405 नगर निकायों को सम्मानित किया जाएगा।