Monday, November 23, 2026
Home राजनीति राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखण्डन नहीं करने का आग्रह

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखण्डन नहीं करने का आग्रह

पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकडी विधायक डाॅ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

केकड़ी (अदित्य न्यूज नेटवर्क) पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकडी विधायक डाॅ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विखण्डन को रोकने का आग्रह किया है। डाॅ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखण्डन नहीं करने के बारे में आग्रह किया है। अजमेर में प्रारम्भ से ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संचालित है। यह एक प्रतिष्ठित संस्था है। इसके विखण्डन के प्रस्ताव से अजमेर की जनता प्रभावित होगी। इसका विरोध अजमेर के संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने किया है।

डॉ. रघु शर्मा

उन्होंने लिखा कि अजमेर की जनता द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखण्डन नहीं करने की मांग की जा रही है। इसका अन्य जिले में स्थानान्तरण भी जनता नहीं चाहती है। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका विभाजन तथा स्थानान्तरण नहीं किया जाए। डाॅ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखण्डन रोकने के लिए शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को निर्देशित किया जाए।