Monday, November 23, 2026
Home राजनीति एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, केकड़ी के प्रणव को मिली अहम जिम्मेदारी

एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, केकड़ी के प्रणव को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रणव माथुर, प्रदेश महासचिव, एनएसयूआई (फाइल फोटो)

केकड़ी, 22 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में केकड़ी के प्रणव माथुर को अहम जिम्मेदारी मिली है। संगठन के प्रभारी कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार प्रणव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। सूची में 8 उपाध्यक्ष, 67 महासचिव, 92 सचिव एवं 60 संयुक्त सचिव की घोषणा की गई है। जम्बोजेट कार्यकारिणी के बावजूद इस सूची में केकड़ी जिले के केवल एक छात्र नेता को ही जगह मिल सकी है।