Wednesday, November 25, 2026
Home शिक्षा विश्व पुस्तक मेले में छाई ‘मन चंदन तन चांदनी’, कवि देवकरण मेघवंशी...

विश्व पुस्तक मेले में छाई ‘मन चंदन तन चांदनी’, कवि देवकरण मेघवंशी ने बढ़ाया केकड़ी का गौरव

केकड़ी: कवि देवकरण मेघवंशी की पुस्तक "मन चंदन तन चांदनी" का कवर पेज।

केकड़ी, 13 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिल्ली के प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व पुस्तक मेले में केकड़ी के विख्यात कवि देवकरण मेघवंशी की नई कृति “मन चंदन तन चांदनी” आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बोधि प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित इस राजस्थानी गीत संग्रह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। 10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस मेले में साहित्य अकादमी के प्रतिनिधियों सहित दुनिया भर के प्रकाशकों व पाठकों ने मेघवंशी की रचनाओं में गहरी रुचि दिखाई है।

राजस्थानी संस्कृति व आधुनिकता का संगम: इस संग्रह में राजस्थानी लोक संस्कृति, लोक रंजन व आधुनिक विषयों का बेहतरीन समावेश है। पुस्तक में विशेष रूप से क्षेत्रीय गौरव गीत “केकड़ी नगरी घणी महान”, लोक संस्कृति गीत “धरती राजस्थान की”, “कुरजां” व “बल जा सी ए बादली”, आधुनिक दृष्टि गीत “मंगल ग्रह” व “राष्ट्रीय पर्व के गीत” एवं जनजीवन गीत “रह गयो चुऔ चियाला मै” जैसे गीतों का अनूठा संकलन है। लेखक ने अपनी कृति के माध्यम से राजस्थानी भाषा व लोक संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रमोट करने पर हर्ष व्यक्त किया है।