Wednesday, November 25, 2026
Home शासन प्रशासन आवश्यक रखरखाव के कारण चार घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

आवश्यक रखरखाव के कारण चार घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 26 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी कस्बे के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को 4 घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि शुक्रवार को 11 केवी सूरजपोल गेट फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण सूरजपोल गेट, मण्डा का रास्ता, पथवारी का रास्ता, माणक चौक, रामद्वारा, बड़ गणेश मंदिर, गुजराती मोहल्ला, खाई डोला, खाती मोहल्ला, हरिजन बस्ती, रेगर मोहल्ला, पुराना कोटा रोड, भैरूगेट, ज्योतिबा फूले सर्किल, बाबा रामदेव कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।