Monday, November 23, 2026
Home समाज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों...

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, घर-घर जाकर बांटे निमंत्रण

केकड़ी: अम्बेडकर जयंती समारोह के लिए आमंत्रित करते वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।

केकड़ी, 13 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए है। कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 8:15 बजे नगर परिषद प्रांगण में विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद प्रांगण से एक भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर परिषद पहुंचकर संपन्न होगी।

लोगों को किया आमंत्रित सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेगरान बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, जीनगर बस्ती, सांसी बस्ती, कंजर बस्ती, खटीक बस्ती, जीनगर बस्ती, मोची बस्ती, काजीपुरा सहित शहर की विभिन्न बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों को 14 अप्रैल को होने वाले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की जानकारी दी और निमंत्रण पत्र बांटकर बाबा साहब के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के महेश बोयत, एडवोकेट रोडूमल सोलंकी, रतन पंवार, प्रेमचंद मोची, भंवरलाल चौहान, संजय बेनीवाल, लोकेश रेगर, धनरूप रेगर, चेतन रेगर, पूरण झारोटिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।