Monday, November 23, 2026
Home समाज श्रद्धा व भक्ति से मनाई ज्ञान पंचमी, प्राचीन ग्रंथों की पूजा-अर्चना कर...

श्रद्धा व भक्ति से मनाई ज्ञान पंचमी, प्राचीन ग्रंथों की पूजा-अर्चना कर की ज्ञानवृद्धि की कामना

केकड़ी: ज्ञान पंचमी के अवसर पर कुशल भवन में सजाई गई धार्मिक ग्रन्थों की झांकी।

केकड़ी, 14 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जैन श्वेताम्बर समाज ने शनिवार को ज्ञान पंचमी का पर्व मनाया। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ द्वारा सब्जी मंडी स्थित कुशल भवन परिसर में प्राचीन ग्रन्थों को आकर्षक साज-सजा के साथ सजाया गया। इस मौके पर समाज के महिला, पुरूषों व बच्चों ने ग्रन्थों व पुस्तकों की वासक्षेप से पूजा कर जीवन में उत्तरोतर ज्ञान प्राप्ति की कामना की। महिलाओं ने व्रत उपवास आदि कर ज्ञान पंचमी पर्व की अराधना की।