केकड़ी, 15 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): क्षत्रिय खटीक समाज अधिकारी कर्मचारी समिति केकड़ी की बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह रविवार को राजपुरा रोड स्थित सुंदरम गार्डन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रहलाद सामरिया ने की। इस दौरान समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी समय में समिति की ओर से प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने के विषय पर भी चर्चा की गई।

अगली बैठक 6 दिसंबर को: बैठक में समिति की आगामी बैठक 6 दिसंबर 2026, रविवार को राजपुरा रोड स्थित सुंदरम गार्डन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नेमीचंद सामरिया, रोडूमल सोलंकी, शंकरलाल सोलंकी, समर्थ सामरिया, सीताराम बड़गूजर, सीताराम तंवर, बाबूलाल तंवर, रामस्वरूप चंदेल, बंसीलाल दायमा, रामप्रसाद चंदेल, सुरेंद्र सामरिया, राजेंद्र कुमार पवार, मुकेश चंदेल, प्रेमचंद नावरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कालूराम सामरिया ने किया।













