Friday, November 27, 2026
Home राजनीति केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा का परचम, प्रकाश कंवर के सिर सजा...

केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा का परचम, प्रकाश कंवर के सिर सजा जीत का ताज

केकड़ी: नवनिर्वाचित पंचायत समिति प्रधान प्रकाश कंवर।

केकड़ी, 27 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश कंवर ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति की कमान अपने हाथ में ले ली। प्रकाश कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी शांतिदेवी कुमावत को पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। प्रकाश कंवर को 8 तथा शांतिदेवी कुमावत को 7 मत प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा के 8 तथा कांग्रेस के 7 सदस्य निर्वाचित हुए थे। प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने अपने संख्याबल को बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

भाजपा खेमे में दौड़ी उत्साह की लहर: निर्वाचन पंजीयन एवं उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि पंचायत समिति प्रधान पद के लिए शुक्रवार को पंचायत समिति कार्यालय में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान प्रकाश कंवर का जोरदार स्वागत किया।