Sunday, November 22, 2026
Home समाज संगठनात्मक विस्तार में दुर्गालाल को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामस्वरूप बने अजमेर संभाग...

संगठनात्मक विस्तार में दुर्गालाल को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामस्वरूप बने अजमेर संभाग के अध्यक्ष

केकड़ी, 18 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत मीणा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्नल दुर्गालाल रेगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रामस्वरूप सलावंडिया को अजमेर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन ने यह नियुक्तियां दीर्घकालिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए की है। इनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया है।