Thursday, November 26, 2026
Home तकनीक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जानी कारखानों की कार्यप्रणाली, विनिर्माण प्रक्रिया देखकर उत्साहित...

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जानी कारखानों की कार्यप्रणाली, विनिर्माण प्रक्रिया देखकर उत्साहित नजर आए विद्यार्थी

केकड़ी: शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विनिर्माण प्रक्रिया की जानकारी देते फैक्ट्री संचालक।

केकड़ी, 19 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यालय प्रभारी दुर्गालाल कुमावत ने बताया कि भ्रमण के तहत केकड़ी जिला मुख्यालय पर स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया एवं अन्य कई कारखानों का भ्रमण करवाया गया तथा कारखानों की कार्यप्रणाली और विनिर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

प्राचार्य ने किया रवाना भ्रमण दल को रवाना करे हुए प्राचार्य डॉ. ज्ञानचन्द जांगिड़ ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषय वस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर उक्त शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्याख्याता प्रहलाद कुमावत, अम्बा लाल गुर्जर, मोनिया धाकड़, कुंज बिहारी, ओम प्रकाश शर्मा सही कई कर्मचारीगण मौजूद रहे।