केकड़ी, 28 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते रविवार को शहर के कई इलाकों की विद्युत सप्लाई 3 घंटे बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रविवारा को 11 केवी भैरूगेट फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ब्यावर रोड चौराहा, बोम्बे मार्केट, हरी कॉलोनी, कादेड़ा रोड़, द्वारकाधीश कॉलोनी, दुर्गापुरा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, गणपति नगर, सावर रोड, रेगरान छात्रावास, मालवीय नगर, राघव नगर, बड़ा गुवाड़ा, प्रीति डागा इण्डस्ट्रीज, आरके इण्डस्ट्रीज आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।













