Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी,...

जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, किराए के कमरे में रहने पर हर महीने मिलेंगे दो हजार रुपए

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 28 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अंबेडकर डीबीटी वाउचर के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस योजना में जिला मुख्यालयों पर संचालित समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों (कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए) में पढ़ने वाले विद्यार्थी जो कमरा किराए लेकर रहते हैं, उनको आवास, भोजन और बिजली पानी की सुविधा के लिए पुनर्भरण राशि 2000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

10 माह तक मिलेगा लाभ सिंह ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में महाविद्यालय में प्रवेश दिनांक से मार्च तक 2000 रुपए प्रति माह अधिकतम 10 माह तक योजना लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को रहने और खाने के खर्च से राहत देना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इच्छुक छात्र ई-मित्र पर एसएसओ आईडी से पोर्टल पर जन आधार के माध्यम आवेदन कर सकते है।