Thursday, November 26, 2026
Home क्राइम न्यूज विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पति गिरफ्तार,...

विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता की उपचार के दौरान हुई थी मौत, पीहर वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

केकड़ी शहर थाना पुलिस (फाइल फोटो)

केकड़ी, 31 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सेंन्ट्रल जेल भेज दिया गया। ​थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि मालपुरा निवासी हरिसिंह ने गत 4 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री प्रियंका का विवाह 10—12 वर्ष पूर्व केकड़ी निवासी पवन सिंह के साथ हुआ था। शादी के 3—4 साल बाद तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पवन सिंह व उसके परिवारजन ने प्रियंका को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

केकड़ी: मृत विवाहिता प्रियंका एवं आरोपी पति पवन सिंह की फाइल फोटो।

उपचार के दौरान हुई मौत रिपोर्ट में बताया कि गत 29 अप्रैल 2024 को रात्रि में लगभग 9 बजे प्रियंका का फोन आया कि पति पवन सिंह एवं सास ससुर व अन्य परिवारजन उसे कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे है तथा फांसी पर लटका कर मारने के लिए उतारू हो रहे है। दूसरे दिन 30 अप्रैल को पवन सिंह का फोन आया कि आपकी पुत्री फांसी पर लटक गई है तथा ज्यादा बीमार है। अजमेर में जिस समय पुत्री से मिले उस समय वह बेहोश थी। बाद में पवन सिंह आदि प्रियंका को जयपुर ले गए जहां उपचार के दौरान 6 मई को उसकी मौत हो गई।

अग्रिम अनुसंधान जारी पुलिस ने पीहर पक्ष द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं जोड़ कर अनुसंधान शुरु किया। प्रकरण में गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने प्रियंका के पति पवन सिंह को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़िए…

फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, पीहर वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

प्रियंका की मौत से गुस्साया समाज, मौन जुलूस निकालकर दोषियों को कड़ी सजा देने की लगाई गुहार, पुलिस व प्रशासन को सौंपा ज्ञापन