Sunday, November 22, 2026
Home चिकित्सा होम्योपैथी कॉलेज में BHMS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का किया स्वागत, चिकित्सा...

होम्योपैथी कॉलेज में BHMS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का किया स्वागत, चिकित्सा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।

केकड़ी, 16 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में BHMS प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता तथा प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश चौधरी एवं डॉ. साक्षी मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा संचालन, प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी दी।

जिज्ञासाओं का किया समाधान: इस अवसर पर वक्ताओं ने BHMS पाठ्यक्रम, चिकित्सकीय कौशल विकास एवं उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से अवगत कराया। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षकों से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में डॉ. प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ज्ञान, कौशल, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ संवेदनशील होम्योपैथिक चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन में BHMS 2025-26 बैच के विद्यार्थियों ने सहयोग किया।