Tuesday, November 24, 2026
Home शिक्षा लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय ने किया शानदार प्रदर्शन, शत प्रतिशत रहा बी.ए. प्रथम...

लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय ने किया शानदार प्रदर्शन, शत प्रतिशत रहा बी.ए. प्रथम वर्ष का परिणाम

कोमल गवारिया, मनीष कुमावत व नीतू कुमावत (फाइल फोटो)

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा घोषित बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के परीक्षा परिणाम में केकड़ी स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचन्द जांगिड़ ने बताया कि कोमल गवारिया ने 83.75% अंक प्राप्त कर प्रथम, मनीष कुमावत ने 79.50% अंक प्राप्त कर दूसरा एवं नीतू कुमावत ने 78.50% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों व उनके गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।