Monday, November 23, 2026
Home क्राइम न्यूज ऑनलाइन फ्रॉड की पीड़िता को पुलिस ने दिलाई राहत, साइबर ठगों के...

ऑनलाइन फ्रॉड की पीड़िता को पुलिस ने दिलाई राहत, साइबर ठगों के खाते को फ्रीज कर रिकवर की राशि

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 02 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): करीब ढाई माह पहले महिला के साथ की गई ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस की मेहनत रंग लाई है। पुलिस ने साइबर ठगों से राशि रिकवर कर पीड़िता के खाते में डिपोजिट करवा दी है। राशि वापस डिपोजिट होने पर पीड़िता ने खुशी का इजहार किया है। प्रकरण के अनुसार गत 16 दिसम्बर 2023 को अज्ञात ठग ने साइबर फ्रॉड के जरिए टोडारायसिंह निवासी राधा कुमारी शर्मा के खाते से 14 हजार 140 रुपए पार कर लिए।

पुलिस को टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त हुई शिकायत टोल फ्री नम्बर 1930 पर शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला पुलिस की साइबर सैल ने फ्रॉड के खाते को डेबिट फ्रीज करवाया। लगातार ढाई माह तक प्रयास करने के बाद राशि वापस रिकवर हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा के सुपरविजन में राशि रिकवर करने वाली टीम में साइबर सैल के कांस्टेबल रामराज व गजराज शामिल है।

आईपीएस विनीत कुमार बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक, केकड़ी

इनका कहना है ऑनलाइन पेमेंट के लिए डिजिटल गेटवे का इस्तेमाल बेहद सावधानी से किया जाना चाहिए। यूजर की थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है। अनजान लोगों से बातचीत करते समय यूपीआई पिन, एटीएम पिन, पासवर्ड, ओटीपी इत्यादि बनाने से बचना चाहिए। चूक होने पर रुपए मिलने के बजाय खाते से रुपए गायब हो जाते हैं। ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर शिकायत पोर्टल एनसीआरपी के टोल फ्री नम्बर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। आईपीएस विनीत कुमार बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक, केकड़ी