Tuesday, November 24, 2026
Home क्राइम न्यूज दुष्कर्म व अपहरण का मामला: पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित छुड़ाया,...

दुष्कर्म व अपहरण का मामला: पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

केकड़ीः सराना थाना पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो का आरोपी।

केकड़ी, 18 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपह्रत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में व्यपहरण व बलात्कार के गंभीर आरोपों में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उगमाराम ने बताया कि गत 10 सितंबर को चांदोलाई थाना सरवाड़ निवासी बलराम जाट (23) पुत्र रामधन के खिलाफ 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के मामले में पॉक्सो सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया।

गहन पूछताछ जारी: पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से चालक है। पुलिस इस मामले में आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है तथा अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदित राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराज मल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी उगमाराम, कांस्टेबल हनुमान, रामनिवास, गिरधारीलाल व महिला कांस्टेबल सुनीता ने प्रभावी भूमिका निभाई है।