केकड़ी, 03 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पूर्व आवश्यक रखरखव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में चार घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि बुधवार को 11 केवी फीडर राजकीय महाविद्यालय पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते अजमेर- जयपुर बीसलपुर बाइपास, कृष्णा नगर, प्रकाश कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, आनंद नगर, न्यू कृष्णा नगर, माणक नगर, शिव कॉलोनी, गोपालपुरा, शांतिनगर, पीर बाबा, मास्टर कॉलोनी, गवर्नमेंट कॉलेज, रघु कॉलोनी, लाल बाग पंप हाउस, रतन नगर आदि क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।













