केकड़ी, 25 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद देर रात तक सरपंच पद के परिणाम घोषित होते रहे। शनिवार शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद पहले पंच पदों की मतगणना हुई और इसके बाद सरपंच पद के लिए मतगणना शुरू की गई। अधिकांश ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात तक घोषित कर दिए गए, जबकि कुछ पंचायतों में मतगणना रविवार सुबह तक चली। अजगरा में विवाद के चलते मतगणना देर से शुरू हुई, वहीं लल्लाई में परिणाम घोषित होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। जूनियां का परिणाम सबसे अंत में घोषित हुआ।

22 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के परिणाम
अजगरा: रामदेव धाकड़ ने 12 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 235 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र को 223 वोट मिले।
बघेरा: संपत्ति देवी झारोटिया 789 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 1954 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमला देवी को 1165 वोट मिले।
भराई: कोमल दाधीच ने 261 मतों से जीत हासिल की। कोमल दाधीच को 621, जबकि सीमा को 360 वोट मिले।
भीमड़ावास: रूपा देवी गुर्जर 76 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 835, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कौशल्या को 759 वोट मिले।
देवगांव: सुनीता सुवालका ने 547 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2091, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा सुवालका को 1544 वोट मिले।
जूनिया: मंजू स्वराज 39 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 1202, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा मेघवंशी को 1163 वोट मिले।
कादेड़ा: फूलचंद खटीक ने 651 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 1652, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश बलाई को 1001 वोट मिले।
कालेड़ा कृष्ण गोपाल: महेंद्र कुमार गर्ग 622 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1275, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबिका चरण सिंह को 653 वोट मिले।
कणौंज: शकुंतला राठी ने 311 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 766, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशीला देवी को 455 वोट मिले।
खवास: इंद्रराज चंदेल 76 मतों से विजयी हुए। उन्हें 895, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी पाबूदान को 819 वोट मिले।
कोहड़ा: नटवर लाल मीणा ने 129 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 719, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश को 590 वोट मिले।
लल्लाई: बलवीर सिंह राठौड़ 19 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1227, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम अवतार को 1208 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद यहां हंगामा भी हुआ।
लसाड़िया: रणजीत बैरवा ने सबसे कम अंतर से जीत दर्ज की। वे महज 6 मतों से विजयी हुए। रणजीत बैरवा को 723, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भंवर लाल बलाई को 717 वोट मिले।
मानखण्ड़: मंजू कुमावत 112 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 572, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रवणी देवी को 460 वोट मिले।
मेवदाकलां: संतोष देवी गुर्जर ने 100 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 970, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांति को 870 वोट मिले।
मोलकिया: जयसिंह गुर्जर 334 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1178, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुमान सिंह को 844 वोट मिले।
नायकी: रतन लाल धाकड़ ने 332 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 773, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश को 441 वोट मिले।
निमोद: पार्वती देवी गुर्जर 159 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 797, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित्रा जाट को 638 वोट मिले।
प्रान्हेड़ा: भैरूलाल जाट ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 1297 मतों से विजय हासिल की। उन्हें 1997, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुश कुमार को 700 वोट मिले।
रामपाली: मनराज देवी बैरवा 380 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 635, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णा बैरवा को 255 वोट मिले।
सलारी: मंजू देवी ने 439 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 1303, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी छोटी देवी को 864 वोट मिले।
सरसड़ी: रामराज चौधरी 219 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1075, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेर सिंह राठौड़ को 856 वोट मिले।

प्रान्हेड़ा में सबसे बड़ी, लसाड़िया में सबसे छोटी जीत: सरपंच चुनाव के परिणामों में प्रान्हेड़ा ग्राम पंचायत में भैरूलाल जाट की 1297 मतों की जीत सबसे बड़ी रही। वहीं लसाड़िया में रणजीत बैरवा ने महज 6 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो सबसे कम अंतर की जीत रही। अजगरा में भी मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां रामदेव धाकड़ ने नरेन्द्र को महज 12 मतों से हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा जूनिया में 39 और लल्लाई में 19 मतों के अंतर से फैसला हुआ।













