Sunday, November 22, 2026
Home क्राइम न्यूज पेट्रोल पंप पर चोरों का पगफेरा, ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसे...

पेट्रोल पंप पर चोरों का पगफेरा, ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, पेट्रोल व नकदी पर हाथ फेरा

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 14 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत सरवाड़ थाना इलाके के हिंगोनिया गांव में अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप के  ऑफिस का ताला तोड़कर 5—6 हजार रुपए नकद एवं टेस्टिंग के लिए रखा 10 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया। अजगरा निवासी कपिल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि हिंगोनिया स्थित पेट्रोल पंप पर 12 जून को अर्द्धरात्रि के बाद लगभग 2 बजे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ऑफिस में प्रवेश किया तथा वहां रखी नकदी व पेट्रोल चोरी कर लिया।

पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना रिपोर्ट में बताया कि इसी तरह की घटना 6—7 माह पहले भी हो चुकी है। तब भी चोरों ने नकदी व पेट्रोल चोरी किया था। पेट्रोल पंप संचालक ने उक्त वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच एएसआई बदरूद्दीन कर रहे है।