Monday, November 23, 2026
Home समाज वैष्णव युवा संगठन ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर...

वैष्णव युवा संगठन ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर मंथन

केकड़ी: युवा संगठन की ओर से सम्मानित वैष्णव समाज के जनप्रतिनिधि।

केकड़ी, 06 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वैष्णव छात्रावास केकड़ी परिसर में रविवार को वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न नगर निकायों में निर्वाचित वैष्णव समाज के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षदों का साफा, माला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में जहाजपुर चेयरमैन अलकेश वैष्णव, गुलाबपुरा चेयरमैन विष्णु देवी वैष्णव तथा हम्मीरगढ़ वाइस चेयरमैन जगदीश वैष्णव सहित पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि दीपिका वैष्णव शाहपुरा, हेमलता वैष्णव किशनगढ़, पिंटू देवेंद्र वैष्णव गुलाबपुरा, विशाल वैष्णव नसीराबाद, हनुमान वैष्णव किशनगढ़, मोहित वैष्णव एवं आशाराम वैष्णव केकड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

समाज की एकता और राजनीतिक सहभागिता पर जोर: समारोह में युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव बिरदी चंद वैष्णव, वैष्णव छात्रावास अध्यक्ष सीताराम वैष्णव, बजरंग दास वैष्णव, चंद्र प्रकाश वैष्णव, रामधन वैष्णव शेषपुरा एवं जगदीश वैष्णव बघेरा मंचासीन रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार, रोजगार और संगठन के साथ राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में आगे आने तथा जनप्रतिनिधियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इन्होंने किया सहयोग: आयोजन में संगठन अध्यक्ष जे.पी. वैष्णव, सचिव धर्मराज वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष संजय वैष्णव सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर किशन वैष्णव, शंकर मालेड़ा, राहुल वैष्णव, हनुमान बैरागी, प्रभुदयाल, बुद्धि प्रकाश, भगवान, सागर, द्वारका प्रसाद, आदित्य, अनुराग, महेश, सुनील, आशीष, मनोज, दिनेश, तेजमल, लाभचंद, दुर्गेश, राजकुमार, दीपक, धर्मराज, देवीशंकर, अमित एवं नवल किशोर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। संचालन परमेश्वर टीलावत ने किया। समारोह के अंत में समाज की एकता, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।