Tuesday, November 24, 2026
Home समाज ओमप्रकाश डसाणीया बने निर्विरोध अध्यक्ष, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का किया...

ओमप्रकाश डसाणीया बने निर्विरोध अध्यक्ष, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का किया आव्हान

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज तहसील केकड़ी की नवगठित कार्यकारिणी।

केकड़ी, 6 जून (आदित्य नयूज नेटवर्क): श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अजमेर जिला देहात के तत्वावधान में केकड़ी तहसील अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया क्षेत्र के जूनिया ग्राम में जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कांदला के निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक भगवत लाम्बा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। चयन प्रक्रिया में स्थानीय वरिष्ठजन व तहसील क्षेत्र के आम सदस्यों की सहमति के अनुसार ओमप्रकाश डसानिया को केकड़ी तहसील का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचन के बाद कार्यकारिणी का गठन कर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में महामंत्री बुद्धि प्रकाश खत्री कादेड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश मिरिंडिया जूनिया, उपाध्यक्ष पारस खत्री कादेड़ा, संगठन मंत्री राजेंद्र जाजोरिया जूनिया, प्रचार मंत्री राजेंद्र सारडीवाल व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश डसाडिया देवगांव, विष्णु खजवानिया बघेरा, सतीश खवास, कन्हैया लाल सठावत, योगेश धूपड़, प्रकाश व सुरेंद्र कुमार को चुना गया। देहात जिला अध्यक्ष ने अपने उद्धबोधन में समाज में एकता व सामाजिक उत्थान पर जोर दिया एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।