Monday, November 23, 2026
Home समाज लहरिया पहन इठलाई महिलाएं, विविध प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग

लहरिया पहन इठलाई महिलाएं, विविध प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग

केकड़ीः लहरिया महोत्सव में भाग लेती अग्रवाल महिला मण्डल की सदस्याएं।

केकड़ी, 20 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल महिला मण्डल के तत्वावधान में रविवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नीतू गुप्ता एवं रीटा चौकड़ीवाल ने गणेश वंदना से किया। इस दौरान सोनम गर्ग, स्वाति चौकड़ीवाल, निशा गर्ग, स्वाति गर्ग, कविता गोयल समेत अन्य महिलाओं ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। मेकअप प्रतियोगिता में मोना अग्रवाल ने प्रथम व दीक्षा फतहपुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
केकड़ीः अग्रवाल महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी।

नवीन कार्यकारिणी का किया गठन इसी प्रकार मेचिंग कलर प्रतियोगिता में दीक्षा फतहपुरिया ने प्रथम व आकांक्षा फतहपुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सरोज फतहपुरिया को संरक्षक, द्रौपदी गोयल को अध्यक्ष, रीटा चौकड़ीवाल को सचिव एवं रेखा गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।