Friday, November 27, 2026
Home समाज जन्म जयंती पर गूंजेंगे भगवान परशुराम के जयकारे, हनुमान चालीसा और महाआरती...

जन्म जयंती पर गूंजेंगे भगवान परशुराम के जयकारे, हनुमान चालीसा और महाआरती का होगा आयोजन

भगवान श्री परशुराम

केकड़ी, 9 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में भगवान परशुराम की जन्म जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज गुरुवार को शाम 6 बजे सावर रोड पर भगवान परशुराम सर्किल पर दीप प्रज्जवलन से होगा। इसके बाद यहां हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती की जाएगी।

भामाशाहों का होगा सम्मान डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि 10 मई को भगवान परशुराम सर्किल पर सुबह 7 बजे से पूजन एवं हवन किया जाएगा। 11 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो दोपहर 3.15 बजे नगर परिषद से प्रारभ होगी। शोभायात्रा के बाद होटल वृंदा में समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमे अतिथियों व भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।