Thursday, November 26, 2026
Home समाज महाराजा सूरजमल की 600 साल पुरानी छतरी तोड़ने पर राजपूत समाज आक्रोशित,...

महाराजा सूरजमल की 600 साल पुरानी छतरी तोड़ने पर राजपूत समाज आक्रोशित, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

छतरी का पुननिर्माण करवाने एवं एयरपोर्ट का नाम महाराजा सूरजमल के नाम से रखने की मांग

केकड़ी: जिला कलक्टर श्वेता चौहान को ज्ञापन सौंपते राजपूत समाज के लोग।

केकड़ी, 25 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बूंदी में हाड़ा वंश के पूर्व शासक महाराजा सूरजमल की 600 वर्ष पुरानी छतरी को कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा हटाने के विरोध में राजपूत समाज आक्रोशित है। समाज की ओर से धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदार लोगों को निलंबित करने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को केकड़ी राजपूत समाज के लोगों ने जिला कलक्टर श्वेता चौहान को ज्ञापन सौंपा तथा मांगों से अवगत करवाया। उनका कहना रहा कि छतरी का उसी स्थान पर पुननिर्माण कराया जाए तथा जिस हवाई अड्डे के लिए छतरी को हटवाया गया है, उस हवाई अड्डे का नामकरण महाराजा सूरजमल के नाम पर किया जाए।

ये रहे मौजूद इस मौके पर श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, महेंद्र सिंह ढोस, विजयराज सिंह जालिया, शंकर सिंह गौड़, जसवंत सिंह डोराई, मदन सिंह  आमल्दा, दशरथ सिंह भराई, भगवान सिंह देवगांव, देवेन्द्र सिंह सांकरिया, गिरधर सिंह छाबड़िया, देवेन्द्र सिंह हरपुरा, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, शिवराज सिंह प्राण्हेड़ा, भगवान सिंह निमोद, विक्रम सिंह नयावास, अजयराज सिंह स्यार, रविन्द्र सिंह पिपलाज, सत्यवीर सिंह अरवड़ सहित अनेक जने उपस्थिति रहे।